फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मकान के विवाद को लेकर महिलाओं ने दिया धरना, पुलिस ने किया चालान

Sun, 13 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बभनगांवा मोहल्ले में स्थित एक पुरानी कोठी को लेकर कुछ महिलाओं ने शनिवार को मालवीय मार्ग पर धरना शुरू कर दिया। रास्ता जाम होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समझाने-बुझाने पर जब महिलाएं नहीं मानी तो उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले आई। बाद में धरने का समर्थन कर रहे नोमान अहमद और हिरासत में ली गई चार महिलाओं का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नोमान अहमद और कुछ महिलाएं अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने के लिए धरना दे रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक जिस मकान को लेकर विवाद किया जा रहा है उसकी रजिस्ट्री तीन साल पहले हो चुकी है। इसके बाद भी यदि किसी को कोई शिकायत है तो सक्षम अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर संज्ञान में लाए। धरनारत महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से मकान में रह रही थी, उनसे मकान खाली करा लिया गया है। जबकि, दूसरे पक्ष के बागीश त्रिपाठी और सचिन शुक्ल आदि ने बताया कि उन्होंने गृहस्वामी से मकान की रजिस्ट्री तीन साल पहले ही कराई थी। काफी पुराना मकान होने के कारण उसकी मरम्मत की आवश्यकता पड़ी। इसकी जानकारी होने पर स्वेच्छा से सभी लोगों ने मकान खाली कर दिया। एक किराएदार ने लाभ के लिए महिलाओं को विवाद के लिए उकसाना शुरू कर दिया है। प्रशासन को असलियत से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें