फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला बंदियों को किया जागरूक, स्वावलंबन की दी जानकारी

Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति फेज़-5 के तहत शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम ने जिला कारागार में विचाराधीन महिला बंदियों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने संयुक्त रूप से महिला कैदियों को आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा, और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। कहा कि शासन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहा है, जिससे वे समाज में सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में महिला सम्मान तभी सुनिश्चित होगा जब हर स्तर पर जागरूकता और आत्मनिर्भरता बढ़े।
इस दौरान महिला थाने की एसएचओ डॉ. शालिनी सिंह ने महिलाओं को आपात स्थिति में मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 102 और 108 (स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी दी और उनके उपयोग के तरीके समझाए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक जयंत यादव, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, प्रतिसार निरीक्षक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें