फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारवाड़ी सम्मेलन में पूर्वांचल की महिलाओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारवाड़ी सम्मेलन में पूर्वांचल की महिलाओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल के कई जिलों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में महिलाओं को समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के तौर-तरीके बताए गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की जिला अध्यक्ष प्रीति डिडवानिया ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर रोजगारपरक योजनाओं से जोड़ना है। सचिव आकांक्षा अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलनों के जरिए महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा व बस्ती समेत आसपास के जिलों की महिलाओं ने राखी, साड़ी, ड्रेस व ज्वैलरी आदि का स्टाल लगाया। कोषाध्यक्ष नीशू बथवाल, पूनम, मीतू, नेहा, रश्मि, शिप्रा, रिंकी, राधा, आभा, स्मिता, ममता, निधि, शालू, सोनम व तनू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें