इनरव्हील क्लब के क्रिसमस मेले में पहुंचे लोग स्रोत संगठन
बस्ती। इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता अंकुर वर्मा और पूर्व रेल अधिकारी आशिमा सिंह ने किया।
इसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र और इनरव्हील के लोगों को गमला भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब की सभी सदस्य माैजूद रहे। मेले में खाने-पीने के स्टॉल, बच्चों के लिए खेल, हस्त निर्मित वस्तुओं के स्टॉल और क्रिसमस थीम पर सजावट आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने मेले में खूब धमाल मचाया। इस दाैरान बच्चों के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया तथा जीतने पर बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी दिया गया।
रोटरी क्लब बस्ती के अध्यक्ष आनंद गोयल को स्मृति चिन्ह तथा पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि क्लब ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। इस दाैरान रश्मि अग्रवाल और प्रीता खंडेलवाल को भी सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने बताया कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में क्लब की सचिव साधना गोयल, सीमा गुप्ता, उमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, चंदा मातनहेलिया, कमल गाडिया, रिंकी सावलानी, सरिता गुप्ता, सुमन तुलस्यान, नीतू अरोरा, कला अग्रवाल, संगीता अग्रवाल व अन्य माैजूद रहे।