बस्ती। मनरेगा महिला मेटों ने शुक्रवार को अपने हक और अधिकारों को लेकर आवाज उठाई। सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक दूधराम, कविंद्र चौधरी अतुल व डीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
रवि प्रकाश के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग किया कि वीबी-जी राम जी योजना में मनरेगा मेट को प्रतिमाह सम्मानजनक वेतन दिया और 365 दिन काम देने, डिमांड पत्र में मनरेगा मेट हस्ताक्षर अनिवार्य करने और 20 श्रमिकों पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग की।
इस दौरान निर्मला देवी, इसरावती, सरोज शर्मा, सुमन, आशा, वंदना, गीता वर्मा, रीना वर्मा, रेखा देवी, सत्यवती मौजूद रहीं।