फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 ग्राम पंचायतों में महिलाएं संभालेंगी प्रधान की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
36 ग्राम पंचायतों में महिलाएं संभालेंगी प्रधान की कुर्सी
विज्ञापन

- संभावित दावेदारों ने तेज किया प्रचार-प्रसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। ब्लॉक क्षेत्र के 36 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की बागडोर महिलाओं के हाथ में रहेगी। 108 ग्राम पंचायतों में प्रधान व 100 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायत की सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए 10 और 18 सीटें अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। वहीं, बीडीसी पद के लिए 33 ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सीटें आरक्षित की गई हैं। इसमें छह सीट अनुसूचित जाति नौ अन्य पिछड़ी जाति व 18 सीटें अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रत्यशी जीत के लिए खूब पसीने बहा रहे हैं। हर कोई अपनी सीट पक्की बताकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें