फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जांची नामांकन स्थल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने जांची नामांकन स्थल की व्यवस्था
विज्ञापन

- नामांकन पत्र जमा कराने के लिए रामनगर में बनाए गए दस काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रामनगर ब्लॉक में बनाए गए नामांकन स्थल का एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत ने प्रभारी निरीक्षक सोनहा अशोक कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नामांकन के लिए ब्लॉक सभागार में बनाए गए काउंटर और उसके लिए की गई बैरीकेडिंग आदि का जायजा लिया। बीडीओ मंजू त्रिवेदी ने बताया कि नामांकन के लिए दस काउंटर बनाए गए हैं। जहां न्याय पंचायतवार ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य एक ही काउंटर पर अपना-अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। बताया कि इसके लिए तुुसायल, रामनगर, सगराखास, शंकरपुर, धोषण, कलन्दरनगर, नरखोरिया, थुम्हवा पांडेय, भानपुर और बड़ोखर न्याय पंचायत के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। इस मौके पर तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी, एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, चौकी इंचार्ज असनहरा विनय कुमार सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें