बस्ती। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहर से स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल परिसर में रविवार की रात बॉलीवुड डांडिया नाइट में महिलाएं, युवतियां खूब थिरकीं। डांडिया और गरबा के पारंपरिक गीतों के साथ ही फिल्मी गाने की धुनों पर देर रात तक नृत्य चलता रहा। शहरवासियों के लिए शाम भी यादगार बन गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईसी संजीव त्यागी और गो-सेवा अयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीआईजी व गोसेवा अयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भारतीय संस्कृति और सभ्यता से युवा पीढ़ी परिचित होते हैं। कार्यक्रम में महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पाजामा की पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया लेकर नृत्य करते हुए नजर आए।
वहीं, आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के जिलाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष राहुल मोदी ने कहा कि डांडिया उत्सव के साथ आकर्षक लाइटिंग, रंगीन साज-सज्जा और ऊर्जा से भरपूर माहौल ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कोलकाता से प्रसिद्ध डीजे मनीषा और दिल्ली से आरजे जलज की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। उनकी लाइव परफॉर्मेंस पर उपस्थित लोगों ने देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर जमकर नृत्य किया।
आयोजन में उपाध्यक्ष शुभम मोदी, सचिव सुधांशु मोदी, कोषाध्यक्ष मयंक मोदी, प्रिंस गोयल, अमन गोयल एवं गौरव तुलस्यान, मोनेश अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
मंच के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, पारिवारिक जुड़ाव और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ ही, कार्यक्रम से प्राप्त राशि का उपयोग समाजसेवा एवं जनहित कार्यों में किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे ही और सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया है, जिससे समाज में एकता, संस्कृति और सद्भाव को और मजबूती मिले।