फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाली विवाद में महिला का सिर फोड़ा, चार नामजद

Wed, 26 Jun 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के केसरई गांव में हुई मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। थाना क्षेत्र के केसरई गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष की महिला का सिर फट गया । महिला को गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बेटे विष्णु देव की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


वहां के विष्णु देव ने आरोप लगाया है कि नाली विवाद को लेकर गांव के ही राम बहाल के घर से सोमवार को सुबह में पहले कहा सुनी हुई। उसके बाद शाम को राम बहाल व उनका बेटा सूरज, बेटी रेशमा और औतारी सब लोग एक राय होकर घर पर चढ़ आए और गाली देते हुए मारे पीटे। बचाव के लिए निकली मेरी मां को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। मां का सिर फट गया है। गंभीर अवस्था में पहले गौर सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल महिला का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि गांव के राम बहाल, सूरज, रेशमा, औतारी के खिलाफ मारपीट सहित एससी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। इस घटना की विवेचना सीओ हर्रैया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें