फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला का मिला मृत्यु प्रमाणपत्र, फिर भी बच्चों को नहीं मिला स्कूल में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। 21 सितंबर 2023 को रुधौली कस्बे में दंपती ने जहर खाकर जान दे दी थी। मगर परिजनों को प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा था। अब जाकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मृत्य प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया है। नया सत्र शुरू होने के बावजूद दंपती के दोनों बच्चों को आवासीय विद्यालय में प्रवेश भी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


रुधौली कस्बे में 21 सितंबर 2023 को दंपती ने नाबालिग सहित एक अन्य व्यक्ति पर पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाकर वीडियो बनाने के बाद कीटनाशक खा लिया था। घटना के दिन ही पति की मौत हो गई थी। अगले दिन पत्नी की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने दंपती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने घटना को संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर वीडियो बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 35 दिन बाद पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य और 29 गवाहों के बयान के साथ चार्जशीट भी दाखिल कर दिया।
घटना में पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद परिजनों को लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख तक का मुआवजा, तात्कालिक लाभ के रूप में राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के माध्यम से मिलने वाले तीस हजार की राहत राशि के साथ शासन की स्वीकृति के आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता राशि के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलना था, लेकिन इनमें से किसी योजना की धनराशि परिजनों को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद ने बताया कि महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से दिला दिया गया। बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के साथ, परिजनों को पारिवारिक लाभ की राशि जल्द दिलवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें