फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 07 Jul 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। हर्रैया थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर बाजार के पास महिला ने रविवार को आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसका पहले अपने पति से विवाद हुआ था। इसकी सूचना पर डायल 112 पर पहुंची थी। पुलिस ने पति का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। रविवार की शाम पति जमानत पाकर घर पहुंचा तो फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस बीच महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी। सूचना पर एलर्ट हुई पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ऐसा करने से रोक लिया। संवाद
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बकसई चौराहे के समीप शाम को लगभग सात बजे ऑटो की साइकिल में टक्कर लग गई। साइकिल सवार 45 वर्षीय राम जियावन निवासी बनरही घायल हो गए। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कराकर घर भेजवाया। संवाद
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
नगर बाजार (बस्ती)। कस्बे के कप्तानगंज मार्ग पर थाने से महज कुछ ही दूरी पर कार व बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार 48 वर्षीय घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर थाना क्षेत्र के तेनुई निवासी घनश्याम यादव यादव कस्बे से खरीदारी करके लौट रहे थे। घटना होते ही आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर घायल के रिश्तेदार राम कृपाल यादव व अन्य लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें