महिला का कहना है कि उसके घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। इसकी मांग को लेकर वह सात बार समाधान दिवस, दो बार मुख्यमंत्री पोर्टल और पांच बार थाना समाधान दिवस में आवेदन कर चुकी है। मगर उसकी समस्या का हल नहीं निकल सका।
बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हर्रैया तहसील में समाधान दिवस के दौरान अपना प्रार्थनापत्र डीएम को देने के बाद हॉल में बैठी एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने का प्रयास किया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से बोतल छीन लिया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसके घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। इसकी मांग को लेकर वह सात बार समाधान दिवस, दो बार मुख्यमंत्री पोर्टल और पांच बार थाना समाधान दिवस में आवेदन कर चुकी है। मगर उसकी समस्या का हल नहीं निकल सका। वह डीही आबादी की जमीन में रास्ते की मांग कर रही है।