फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग हित के लिए संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस

Sat, 04 Nov 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग हितों के लिये संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस
विज्ञापन

सहकारिता डायरेक्टर चुने जाने पर पदाधिकारियों का स्वागत

संवाद न्यूज एजेसी
बस्ती। कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्षता में कांग्रेस निशक्त जन प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में दिव्यांगों के हितों के लिये संघर्ष पर जोर दिया गया। इसी क्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामभवन शुक्ल और अनिल सिंह के निर्विरोध सहकारिता डायरेक्टर चुने जाने पर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम को जन-जन से जोड़ने की जरूरत है। देश और प्रदेश की जनता केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के नीतियों से ऊब चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणामोें के बाद देश की राजनीति नया करवट लेगी। कहा कि दिव्यांग समाज के महत्वपूर्ण अंग है। उनके हितों के लिये संघर्ष में पार्टी हर स्थिति में सहयोग और संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस निःशक्त जन प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष मुन्नू शुक्ल ने कहा कि अनेक दिव्यांगों को पेंशन, आवास, स्वास्थ्य सुविधायें नहीं मिल पा रही है। आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी बाधा आ रही हैं। दिव्यांगोें को कांग्रेस से जोड़कर निर्णायक संघर्ष किया जायेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर बाबूराम सिंह, गंगा प्रसाद मिश्र, प्रमोद दूबे, शास्त्री बी.एन. तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें