बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रुधौली पुलिस ने आरोपी वीर बहादुर चौहान सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि अक्तूबर 2022 में गांव में आयोजित लक्ष्मी पूजा देखने गई थी। रात में अकेले घर लौटते समय आरोपी वीर बहादुर ने रास्ते में रोककर अश्लील हरकत की और फोटो खींचे। अगले दिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके घर में ही शारीरिक संबंध बनाए और फोटो के आधार पर बार-बार दबाव बनाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि 8 दिसंबर 2024 को उसे एक मंदिर में ले जाकर झूठी शादी रचाई और फिर मुंबई ले गया। वहां पीड़िता ने कोर्ट मैरिज की जिद की तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि 3 अक्तूबर 2024 को जब युवती आरोपी के घर पहुंची तो परिजनों ने उसे जातिसूचक व अपशब्द कहकर मारपीट की और धमकाया।