सल्टौआ। कोर्ट के आदेश पर सोनहा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एएफआईआर दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के सोनबरसा निवासी संतकुमार ने तहरीर देकर बताया कि 8 जून को जमीनी विवाद और खेत में पानी चलाने को लेकर गांव के ही विपक्षी रामशंकर, इंद्रावती, सुंदरी, सुनील, सुशील, रंगीलाल और जानकी ने उनके घर में घुसकर उन पर तथा उनकी पत्नी पर हमला किया। आरोप है कि मारपीट में दोनों घायल हो गए और आरोपितों ने पत्नी के नाक की कील, झाला, गले का हार और चांदी की पायल छीन ली। संवाद