- कलवारी क्षेत्र के नकहा गांव की है घटना
- मायके में रह रही थी महिला, आरोपी भी उसी गांव का
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के नकहा गांव में मायके में रह रही एक महिला की उसी गांव के व्यक्ति ने धारदार हथियार गला रेतकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय साहिना खातून मायके में पैतृक मकान में रहती थी। इनके भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। शुक्रवार को साहिना का गांव में किसी से विवाद हो गया था। वह शनिवार को थाने जा रही थी। अभी वह तकिया गांव से पास पहुंची ही थी नकहा के ही एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेत दिया।
महिला को घायलावस्था में देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने घटना को पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की पहचान जावेद निवासी नकहा के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। तहरीर नहीं मिली है, मगर पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है।