फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर से खींचकर महिला पिटाई, चार लोेगों पर केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। डहड़ा गांव में पुरानी अदावत के चलते सोमवार की रात गांव के चार लोग एक महिला के घर पर चढ़ गए। गाली देते महिला को घर से खींचकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। घायल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डहड़ा बाबू गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह सोमवार को घर में मौजूद था। गांव के सत्यप्रकाश उर्फ बीहड़, सूर्यदेव उर्फ मुन्ना, राकेश व लकी गोलबंद होकर लाठी-डंडा व राॅड से लैस होकर रात 10 बजे जबरदस्ती उसके घर में घुस आए। पत्नी दीपा तिवारी को घर से खींचकर मारापीटा। बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें