फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की ठोकर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर हर्रैया थाने के भदावल स्टेट बैंक के सामने बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बलुवा गांव निवासी रामचरण पुत्र शुभम (45) अपनी पत्नी अनुराधा (42) के साथ हर्रैया थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में भतीजे विनय के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में भदावल स्टेट बैंक के सामने पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनुराधा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामचरण का उपचार सीएचसी में चल रहा है। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतका की मौत की सूचना घर और मायके दोनों जगह पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें