फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धहालात में विवाहिता की मौत

Sat, 18 Mar 2017 12:11 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के अकटेकवा गांव में बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह बेड पर खून से लथपथ शव पाया गया। सीओ कलवारी समेत फोर्स ने मौके का नजारा देखा। पति, ससुर गिरफ्तार किए गए जबकि सास घर छोड़कर भाग निकली।
विज्ञापन

 कोतवाली बस्ती  के दुधौरा निवासी रमेश चौहान की पुत्री रीना की शादी 2008 में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अकटेकवा निवासी बृजकिशोर के पुत्र शम्भू उर्फ  बाबूलाल से हुई थी। दोनों से तीन साल का एक बच्चा विवेक है। पति विदेश में  रहता था लेकिन इधर कई महीने से गांव पर ही घर से कुछ दूरी पर छप्पर रखकर  रहता है। गांव वालों का कहना है कि रात में ही रीना की मौत हो गई थी  जबकि पति का  कहना है सुबह। पति शंभू उर्फ बाबूलाल ने बताया कि करंट की चपेट में आने से रीना की मौत हुई है। जानकारी होते ही पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। शुक्रवार सुबह  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रीना के शरीर पर करीब आधा दर्जन स्थानों पर चोट के  निशान देखे। बेड पर नई केबल तार. मृतका के हाथ में आटे जैसा कुछ लगा होने से  कहानी कुछ और ही निकल रही है। जिससे करंट लगने से मौत होने की कहानी  बेबुनियाद नजर आने लगी है। मृतका के पिता ने हत्या की बात कही। पुलिस ने पति शम्भू उर्फ बाबूलाल. ससुर बृजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया जबकि  सास दुलारी देवी फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज  दिया है। सीओ कलवारी अरशद जमाल सिद्दीकी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर  सच्चाई सामने आयेगी। थानाध्यक्ष ओम  प्रकाश चौबे. चौकी प्रभारी अशोक वर्मा मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया  है।
 पति की कहानी गमें लोच              
कप्तानगंज। रीना की पति से अनबन, सुबह शाम ही घर आना और मृतका का मोबाइल फोन गायब होना कई आशंकाओं को जन्म देता है। इतना ही नहीं शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। बेटा विवेक जो रोज मां के पास रहता था घटना के दिन पिता के पास था। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर गहनता  से परीक्षण कर रही है। जिस पर जल्द ही पहुंचा जा सकता  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें