बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अखंडपुर गांव में 36 वर्षीय महिला की जहर खाने से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र अखंडपुर गांव के विजय कुमार चौहान की पत्नी सीमा चौहान ने 21 फरवरी की सुबह जहर खा लिया।
परिजनों को जानकारी होने पर जिला अस्पताल ले गए, जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। दुबौलिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद