फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी, गंभीर

Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया। मरौटी पांडैय गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलस गई। मायके के लोग उसे सीएचसी ले गए। रेफर होने के बाद दर्शननगर अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मरौटी पांडेय गांव निवासी 40 वर्षीय सुनीता पत्नी तुलसी राम वर्मा घर में गंभीर रूप से झुलस गई थी। सुनीता के भाई सत्यनारायन निवासी माझिलगांव थाना छावनी ने पुलिस को तहरीर देकर बहन पर डीजल उड़ेल कर जलाने का आरोप सास, ससुर, ननद, देवर, देवरानी व पति पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि शादी के 20 वर्ष बाद भी ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते थे। दहेज में तीन लाख व एक सोने की चेन की मांग करने का भी आरोप लगाया है। महिला का पति दिल्ली में रहता है। एसएचओ संध्या रानी तिवारी ने बताया की केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें