हरौली(बस्ती)। दुधारा थाने की पुलिस ने दुकान में सामान की खरीदारी करने गई महिला का बैग चोरी करने की आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह महिला बस्ती जिले की रहने वाली है। उसके पास से घड़ी, चश्मा, पर्स और 2900 रुपये बरामद किए गए।
प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि दुधारा थाने में कटया निवासी जगदीश ने केस दर्ज कराया था कि उनकी पत्नी 29 अक्तूबर को सेमरियांवा स्थित एक बैंक में शादी के सामान की खरीदारी के लिए पैसा निकालने गई थीं। वह एक गिफ्ट कार्नर की दुकान में खरीदारी कर रही थीं, उसी दौरान किसी ने उनका बैग चुरा लिया। बैग में 10 हजार रुपये तथा अन्य सामान थे। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद