फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दबाव को दरकिनार कर चुनाव कराएं अफसर: डीएम

Thu, 12 Jan 2017 11:51 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को लेकर कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी लक्ष्मी नरायन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी लक्ष्मीनरायन ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से बैठक की। इसमें दोनों ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी अधिकारी राजनैतिक दबाव में न आए और मंडल के सभी विधान सभा क्षेत्रों में निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराएं।
विज्ञापन

 
कमिश्नर ने वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड, वीडियो सर्विलांस टीमों की व्यवस्था, स्टेटिक सर्विलांस टीमों की व्यवस्था, अवैध मद्य निष्कर्षण व स्टोरेज, बूथों पर फर्नीचर व प्रकाश व्यवस्था, परिवहन के लिए छोटे व बड़े वाहनों की  व्यवस्था, माइक्रो ऑब्जरवर्स की व्यवस्था सहित अन्य विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि मंडल में 10 फीसदी बूथों पर वेब कास्टिंग कराई जाएगी।
उन्होंने चुनाव आचार संहिता के दौरान होने वाली राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक बैठकों की निगरानी वीडियो सर्विलांस टीम से कराने के निर्देश दिए। डीएम बस्ती नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराए जाने के संबंध में स्क्रिनिंग कमेटी के निर्णय की आवश्यकता है। बताया कि 52 चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। डीएम संतकबीरनगर सुरेश कुमार, डीएम सिद्धार्थनगर, नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी बस्ती शैलेष कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर हीला लाल एवं अपर पुलिस  अधीक्षक सिद्धार्थ नगर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें