फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों, दलितों के लिए केंद्र ने किया सर्वाधिक कार्य: कृष्णा

Thu, 12 Jan 2017 11:47 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
दलित स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। केंद्रीय बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा राज ने कहा है कि नोटबंदी का निर्णय देशहित में लिया गया। इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई वर्ष के भीतर गरीबों,  दलितों, महिलाओं के हितों में सर्वाधिक कार्य किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित ‘दलित स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दलों पर निशाना साधते हुए कृष्णा राज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए वे भाजपा के साथ चलें।
सम्मेलन में सांसद जगदंबिका पाल, हरीश द्विवेदी, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, शेषनाथ आचार्य, रामनरेश, दयाराम चौधरी, संत प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। लाखों महिलाओं को नि:शुल्क घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराकर सरकार ने उन्हें विकास की धारा से जोड़ा है। समाज के दलित, दबे-कुचलों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं। दलित समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश  क्रांतिकारी, रवि सोनकर, गोवर्धन सोनकर, काजल देवी, इंद्रावती गौतम, बीना राय, राजेंद्र गौड़, रामधनी राही, चंद्रशेखर  मुन्ना, गणेश चौहान, ब्रम्हानंद, सर्वजीत भारती, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें