बस्ती। जिले के 680 पीआरडी जवानों का दैनिक मानदेय 500 से बढ़कर 600 रुपये हो गया है, साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में इस योजना के शुभारंभ होते ही बस्ती में इसे लागू कर दिया गया है।
जिससे जवानों को अब औसतन 18 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। इसके लिए विभाग को बजट भी एलाट किया गया है। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को अब प्रतिदिन 500 रुपये की जगह 600 रुपये मानदेय मिलेगा। जिले के 680 पीआरडी जवानों को बढ़े हुए मानदेय के साथ ही पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। लोगों ने पीआरडी जवानों को इलाज की सुविधा व मानदेय में वृद्धि होने पर बधाई दी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि अब पीआरडी जवानों को प्रतिमाह औसतन 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। सम्मानजनक मानदेय मिलने पर जवानों ने प्रसन्नता जताई।