फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरिफ की मौत से बुझ गया घर का चिराग

Tue, 20 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। सड़क हादसे में हुई किशोर आरिफ की मौत से घर का चिराग बुझ गया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास गांव के बहरैची सब्जी की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी फातिमा घर पर बच्चों के साथ रहती है। सबसे बड़ी बेटी सूफिया, रुबिया, सानिया, आरिफ की बड़ी बहनें हैं। आरिफ से छोटी एक बहन शबनिया है। आरिफ बहुत ही होनहार था। घर के कामकाज के साथ साथ वह पिता का भी दुकान पर सहयोग करता था। कम उम्र में ही वह घर की जिम्मेदारियों को निभाता था। इकलौता पुत्र होने कारण वह सबकी आंखों का तारा था। रविवार को गांव के लोग दरगाह शरीफ जा रहे थे। उसने भी पिता से बात की। पिता से आरिफ ने कहा था कि रात में ही वह लौट आएगा। सोमवार को बाजार होने के कारण दुकान लगानी है। परिवार के लोग बेटे के आने की उम्मीद में सो गए थे लेकिन, मोबाइल पर देर रात उसकी मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। बेटे की मौत से पिता बहरैची और मां फातिमा सहित परिजनों की चीख-पुकार सुनकर सबका कलेजा फट रहा था। सोमवार को दिन भर परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे। देर रात पोस्टमार्टम के बाद आरिफ का शव घर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें