फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, 36 घंटे में बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, 36 घंटे में बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्ती। पहाड़ों पर बर्फबारी व उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की ओर से लगातार चल रही बर्फीली हवाओं से रविवार को जिले में ठंड बढ़ गई। वहीं, 36 घंटे में बूंदाबांदी के आसार हैं।
रविवार को सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हालांकि दोपहर बाद हवा की गति मंद होने के बाद तापमान में काफी इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। वातावरण में 88 फीसदी नमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस पर था। रविवार को तापमान 11 डिग्री पर पहुंच जाने से लोग ठंड से कांप उठे। जिन लोगों ने गर्म कपड़ों और कंबल आदि अलमारी से नहीं निकाले थे रविवार को उन्होंने निकाल लिए। रविवार रात नगर में कई स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए लोग आग जलाकर तापते नजर आए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि उत्तर पश्चिमी पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ी है। आगामी तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है। 36 घंटों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें