फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं होनहार’ प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत 

Thu, 14 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लालगंज मंे स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गयी रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र डिलिया में बुधवार को शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक समारोह का आयोजन हुआ। प्राथमिक शिक्षा की बेहतरी के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर 37 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कस्तूरबा विद्यालय सदर की छात्राओं सोनिका, एकता, सजना व राशनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम राकेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि बीएसए डा. संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। एडीएम ने बीआरसी परिसर में नव निर्मित्त चहारदीवारी व आजाद पार्क का लोकार्पण किया। सदर विकास खंड में आयोजित ‘मैं हूं होनहार’ प्रतियोगिता के प्रथम तीन बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। पुरस्कार पाने वालों में प्रिया वर्मा, ईशा, दिपाली, आशीष, हर्षित पांडेय त्रयंबकेश्वर शामिल रहे।

एडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शत प्रतिशत साक्षरता एवं शैक्षिक गुणवत्ता देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। कहा कि शिक्षकों को अपनी गरिमा के मुताबिक समाज को नई दिशा देनी चाहिए। बीएसए डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपनी मेहनत से बेसिक शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। कहा कि पिछले कुछ सालों में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार हुआ, जिसे और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि स्कूल चलो अभियान में एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह जाए। संचालन बीईओ उदयभान कुशवाहा ने किया। उन्होंने विभाग के नवीन प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


बीईओ साऊंघाट घनश्याम वर्मा, बीईओ बनकटी सुभाष वर्मा, बीईओ दुबौलिया शैलेंद्र कुमार, चंद्रिका सिंह, शांति भूषण त्रिपाठी, चंद्रेश सिंह, राजेश गिरी, लक्ष्मण दुबे, पुष्पलता पांडेय, डा. राशंकर पांडेय, राजीव शरण, डा. सर्वेष्ठ मिश्र, सुमन, दीपिका श्रीवास्तव ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। आशीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, श्याम नरायण सिंह, अब्दुल मारूफ, राकेश सिंह, अनिल यादव, रणजीत पाल, रामकृष्ण सिंह, राजकुमार सिंह, शमीउल्लाह अंसारी, संतोष मिश्र, जवाहिर लाल, कुलदीप सिंह, रावेंद्र राय, शत्रुजीत सिंह, विशाल शुक्ल, उर्मिला शुक्ला, अनिल कुमार, शैलेश सिंह, विश्वनाथ वर्मा, राम कृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें