फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगाए जाएंगे 1244 अमृत उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगाए जाएंगे 1244 अमृत उद्यान
विज्ञापन

- पौधरोपण अभियान
- 1233 ग्राम पंचायतों व 11 नगर निकायों में रोपे जाएंगे 93975 पौधे
- ग्राम पंचायतों में बने अमृत सरोवरों से जुड़ेंगी अमृत वाटिकाएं
- हर उद्यान में लगाए जाएंगे 21 प्रजातियों के 75-75 पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार पौधरोपण अभियान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में अमृत उद्यान स्थापित किए जाएंगे। साथ ही उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत व नगर निकाय की होगी। इस बार देश की आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में तकरीबन 36 लाख पौधों का रोपण वन समेत कुल 27 विभाग मिलकर करेंगे। इसे ध्यान में रखकर शासन ने हर ग्राम पंचायत व नगर निकाय में अमृत सरोवर की तर्ज पर अमृत उद्यान स्थापित करने का निर्देश दिया है। हर उद्यान में 75-75 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस प्रकार जिले की 1233 ग्राम पंचायतों व 11 नगर निकायों में कुल 93 लाख 975 पौधे रोपकर हरियाली लाई जाएगी। वन विभाग के निखिल गुप्ता के अनुसार अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर किए गए पौधरोपण से अलग क्षेत्र में की जाएगी। वहीं विभाग के एके वर्मा ने बताया कि इसमें बरगद, पीपल, पाकड़, गूलर, सीता अशोक, नीम, आम, हरड़, बहेड़ा, बेल, महुआ, सहजन, आंवला, जामुन, चिरौजी, शीशम, इमली, अर्जुन, कुसुम, लसोड़ा, करंज, गोदी, पिलखन व पुत्रजींवा आदि पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से होंगे उद्यान
डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि अमृत महोत्सव उद्यान का नामकरण जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें