विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। सभी विभागों के इंजीनियर पीडब्लूडी प्रांतीय खंड स्थित संघ के भवन पर एकत्रित हुए और सरकार की हठधर्मिता को लेकर नारेबाजी की। कहा गया कि आश्वासन के बावजूद सरकार लंबित मांगों पर विचार नहीं कर रही है। अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष डीएस कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा कि मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा, साथ ही चुनाव ड्यूटी का पूरी तरह बहिष्कार भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया। हड़तालियों का दावा है कि सभी विभागों में चल रहा निर्माण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
बैठक को डीएस सिंह, ओमकार यादव, संतराम वर्मा, ठाकुरदीन, रजनीकांत, जयप्रकाश कश्यप, भानुप्रताप मिश्र, आरपी दुबे, योगेंद्र प्रसाद व देवेंद्र, केएन तिवारी, शैलेश कुमार नायक, एके सिंह एवं सुरेश प्रसाद सहित अन्य ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी सदस्यों ने ग्रेड पे 4800 किए जाने के संबंध में सरकार की वादा खिलाफी को लेकर नाराजगी जताई गई। जिन मांगों को लेकर हड़ताल हो रही है, उनमें जेई को सेवावधि में सात, 14 व 20 वर्ष की सेवा पर सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता पदों पर भौतिक रूप से सौ फीसदी तीन पदोनत्ति किए जाने या फिर सात, 14 व 20 वर्ष की निरंतर सेवा देने पर तीन पदोन्नति पद का वेतनमान दिए जाने की मांग शामिल है।
इस मौके पर मंडल प्रभारी डीपी शाही, जनपद प्रभारी डीएस सिंह, रजनीकांत यादव, सुशील कुमार भारती, रामदुलारे, प्रमोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, चंदन सिंह, अजय सिंह, राजेश कुमार, विश्वनाथ पांडेय, प्रदीप सिंह पटेल, प्रवीन कुमार चौरसिया, हरीश कुमार वर्मा, विश्वनाथ पांडेय, महेंद्र कुमार गौड़, लालजी, नरेश कुमार, मारकंडेय, राजेश श्रीमाली, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार मिश्र, विनय कुमार सिंह, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, राहुल कुमार सिंह, पारसनाथ, विश्वजीत, अधरचंद्र सिंह, लालजी, सुनील कुमार वर्मा, राजेश्वर, अभिषेक सिंह, बसंतलाल, स्वप्निल आनंद श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव, राजीव कुमार पासवान, सत्यवान, शिवकुमार सिंह, खलीक अहमद, रोशन जमीर, सुशील आंनद सिंह, अशोक कुमार गुप्त, कैलाश नाथ सहित अन्य मौजूद रहे।