फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ली

Sun, 02 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर रंगोली बनाती छात्राएं।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूलों से सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली गई। सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। महापुरुषों को पुष्पार्चन किया गया। विविध प्रतियोगिताओं के बाद मिष्ठान वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने प्रात: आठ बजे आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, विकास भवन में सीडीओ अंजनी कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कमिश्नर ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि गांधी जी के  विचारों को आत्मसात करते जीवन शैली बदलें। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया जाए। आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर ने और कलेक्ट्रेट में डीएम ने अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की  शपथ दिलाई।  डीएम ने  प्रख्यात वैज्ञानिक आइंस्टीन द्वारा गांधी जी के संबंध में कहे गए  संदर्भों का हवाला दिया। कहा कि गांधी जी के आदर्शों और अहिंसा तथा सदाचार के रास्ते पर चलकर हम समस्या का हल पा सकते हैं। गांधी जी के स्वावलंबन, स्वच्छता के कार्यक्रम को जीवन में अपनाने की अपील की। जिला सूचना कार्यालय में सहायक सूचना निदेशक मुरलीधर सिंह ने  राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डॉ. विजय प्रभाकर त्रिपाठी, अनिल  कुमा , ओम प्रकाश आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें