फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बचाने में पत्नी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को बचाने में पत्नी की जान गई
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा थाने के रामपुर रेवली गांव में सगे भाइयों के बीच बंटवारे के विवाद में बुधवार रात जमकर मारपीट हुई। रामप्यारे को पीटते देख पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची। उसकी भी पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। बुधवार रात करीब नौ बजे रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रेवली गांव के टीमल के दो बेटे रामप्यारे और रामअजोर में जमीन के बंटवारे से संबंधित कागज को लेकर पहले कहासुनी हुई। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। रामप्यारे को पीटते देख 45 वर्षीय पत्नी रामरती बीच-बचाव करने जा पहुंची। रामअजोरे ने उसे भी पीट दिया। सूचना मिलते ही मौके पर मुंडेरवा पुलिस पहुंच गई और घायल रामरती को रात में ही जिला अस्पताल भिजवाया। हालत में सुधार न होते देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहां ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, तभी उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचे मुंडेरवा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति रामप्यारे की तहरीर पर उसके छोटे भाई राम अजोर, उसकी पत्नी के अलावा पुत्री सरिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें