फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धर्म-ध्वज खड़ा करते समय बांस में उतरा करंट, तीन झुलसे

Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के घरसोहिया गांव में सोमवार को पूजा-हवन के बाद धर्म ध्वज लगाने के दौरान ऊपर से गुजरे तार में हरा बांस छू गया। ध्वज लगा रहे तीन लोग झुलस गए। आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घरसोहिया निवासी राजेश मिश्रा के यहां उपनयन संस्कार चल रहा था। पूजा-हवन के बाद परंपरा के मुताबिक हरे बांस में लाल कपड़े का पताका बांधकर कुछ लोग खड़ा कर रहे थे, तभी बांस का ऊपरी हिस्सा तार से छू गया। इससे सुनील मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा व अभिनव मिश्रा चपेट में आ गए। तीनों लोगों की हालत में सुधार होने पर शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक अजय सिंह, जगदीश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल व घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें