हरैया। क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम में सोमवार को कंडा निकालने गई युवती की जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। गांव निवासी स्वर्गीय हरि प्रसाद यादव की पुत्री माया (18) घर के बगल रखा कंडा निकालने गई थी। जैसे ही उसने कंडे के ढेर में हाथ डाला, जहरीले सांप ने डस लिया। आनन-फानन गांव के लोग सीएचसी ले गए। संवाद