फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: चोर बाइक का लॉक नहीं खोल पाए तो युवक की करने लगे पिटाई, गन्ने के खेत में भागकर बचाई जान

Mon, 11 Sep 2023 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बनकटी।

सार

 एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखी बाइक चोरी करने का प्रयास किया। लॉक न खुलने पर मकान में सो रहे युवक को जगाकर उसकी पिटाई कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लालगंज थानाक्षेत्र के अनुपाखोर गांव में रविवार/सोमवार की भोर में करीब तीन बजे एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखी बाइक चोरी करने का प्रयास किया। लॉक न खुलने पर मकान में सो रहे युवक को जगाकर उसकी पिटाई कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच करने में जुट गई। परिवार के लोग युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


अनुपाखोर निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि उनका छोटा पुत्र रंजीत (16) रविवार की रात भोजन करके प्राथमिक विद्यालय के पास बने अपने तीन चैनल के नए मकान में सोने चला गया। जहां सोमवार तड़के करीब तीन बजे कुछ अज्ञात लोग मकान के एक चैनल का ताला तोड़कर उसमें खड़ी बाइक बाहर निकाल लिए।

बताया कि उसका लॉक न खुलने पर बगल के चैनल लगे कमरे में सो रहे रंजीत को जगाकर उससे बाइक की चाभी मांगने लगे। जब उसने चाभी न होने की बात बताई तो मुंह पर कपड़ा बांधे चार बदमाशों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छात्रों के लिए सुनहरा मौका: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए अब 20 तक करें आवेदन
विज्ञापन


पिटाई से घायल रंजीत ने बताया कि उसी दौरान सड़क से एक बाइक गुजर रही थी। जिसकी आहट पाकर बदमाश सहम गए। मौका पाकर गन्ने के रास्ते होते हुए वह जान बचाकर गांव में भाग निकला और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए तो डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें