फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला साथ रहने को राजी नहीं हुई तो मासूम बेटी काे कर लिया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की मासूम का शुक्रवार की देर रात घर से अपहरण कर लिया गया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज और महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मासूम मिल गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि 20 जून की सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 112 नंबर पर कॉल का सूचना दी कि उसकी चार साल की बेटी का अपहरण हो गया है। सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। महिला ने बताया कि रात में खाना खाकर सो गई, सुबह देखा तो बेटी गायब थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमे एक व्यक्ति बच्ची को ले जाते हुए दिखा। व्यक्ति की महिला ने पहचान भी की।
सूचना के आधार पर शनिवार की शाम को आरोपी जाकिर अली निवासी ग्राम असाढ़ा थाना पश्चमी शरीरा जनपद कौशांबी को मुड़घाट कटरा तिराहा हाईवे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चार साल की मासूम बच्ची भी मिल गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इंस्ट्राग्राम से उसकी दोस्ती हुई थी। महिला के पति की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद महिला उससे लगातार बातचीत करने लगी। वह महिला को अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन वह रहने का तैयार नहीं थी। उसे डराने के लिए बच्ची का अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें