फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख पर बाइक की रोशनी पड़ी तो तान दिया असलहा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंख पर बाइक की रोशनी पड़ी तो तान दिया असलहा
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मझौवामीर गांव में आंख पर मोटरसाइकिल की रोशनी पड़ने के विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। गांव के प्रधान के प्रतिनिधि का आरोप है कि आरोपियों ने उनके ऊपर असलहा तान दिया। वह भागकर घर में छिप गए तो वहां घुसकर उन्हें पीटा गया और उनकी मोटरसाइकिल तोड़ दी गई।
इसी बीच किसी ने घर में रखे 20 हजार रुपये ले लिए। पुलिस 15 आरोपियों के विरुद्घ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फैय्याज अहमद ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कहने लगे कि उनकी आंख पर रोशनी पड़ गई। आरोप है कि इसी बात पर अपशब्द कहते हुए उन्हें पीटने लगे। सीने पर असलहा रख दिया और कहने लगे कि जान से मार देंगे। फैय्याज के अनुसार, वह भागकर अपने घर में चले गए। आरोपी घर में भी घुस गए।
विज्ञापन

एसओ योगेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के शमसुद्दीन, अली हनीफ, वशीर, खलील, अब्दुल जलील, फकीर अहमद, अब्दुल मोईद, मोमिना खातून, फातिमा खातून, शकील अहमद, मोहम्मद आरिफ, मसूद अहमद, महबूब आलम, खुर्शीद अहमद व मुख्तार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें