फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के छूटने की अफवाह से दुकानें बंद

विज्ञापन
रूधौली में व्यपारियों ने किया दुकान बंद पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं के छूटने की अफवाह से दुकानें बंद
विज्ञापन

रुधौली। स्थानीय कस्बे के कपड़ा व्यवसायी के पुत्र अखंड के अपहरण कांड के आरोपियों की जमानत की अफवाह पर व्यापारियों में भय एवं रोष व्याप्त हो गया। नाराज व्यापारियों ने धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरा दिए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया।
कस्बे में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जमानत नहीं हुई है, बल्कि आरोपी आदित्य सिंह और सूरज सिंह की जमानत की न्यायालय में अर्जी दी गई है।
विज्ञापन

23 अप्रैल 2022 को रुधौली कस्बे से कपड़ा व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता के पुत्र अखंड कसौधन का उन्हीं के व्यापारी साथियों ने रुपये की लालच में अपहरण कर लिया था। उसका एक हफ्ते बाद पुलिस व एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने अखंड को मुक्त कराते हुए अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उनमें गोरखपुर थाना क्षेत्र के सहजनवां निवासी आदित्य सिंह उर्फ धीरज सिंह व उसका भाई सूरज सिंह शामिल था। इससे पहले भी इस तरह की अफवाह फैलने के बाद व्यापारी आक्रोशित हो उठे थे। एसएचओ ने बताया कि कस्बे में अब व्यापारी आश्वस्त हैं। शांति-व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें