फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उधार में अंडे खिलाने से मना किया तो छुरा भोंकने पहुंच गया सिरफिरा

Sun, 13 Jul 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान/पैकोलिया(बस्ती)। उधार में अंडा खिलाने से मना करने से झुंझलाया सिरफिरा शनिवार को सुबह बकरा कटाने वाला छुरा लेकर लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में रहने वाले दुकानदार के घर जा धमका। दुकानदार के चिल्लाने पर उसके परिवार के लोग दौड़े। लोगों ने पकड़ना चाहा हो वह हमलावर होने लगा। किसी तरह लोगों ने उसे खंभे से बांध कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सिरफिरे को हिरासत में लेकर छुरा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड निवासी रंगीलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद बभनान रेलवे क्राॅसिंग पर अंडे की दुकान लगाते हैं। रंगीलाल ने बताया कि शुक्रवार रात 8:30 बजे उसकी दुकान पर मेराज निवासी भगत सिंह नगर थाना गौर अंडा खाने आया। अंडे खाने के बाद पैसा मांगा तो वह उधार करने की बात करने लगा। उधार देने से मना करने पर वह गाली गलौज करने लगा और सुबह निपट लेने की धमकी देकर घर चला गया। सुबह 6:00 बजे वह बकरी काटने वाले हथियार को लेकर उसके घर पहुंच गया और उसके ऊपर हमला करने का प्रयास हालांकि उसके लड़कों आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। पकड़े जाने के बाद वह गिड़गिड़ाने लगा। एसओ पैकोलिया सुभाष मौर्य ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। उप जिलाधिकारी हर्रैया ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। छुरा बरामद कर आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें