फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे की आपूर्ति न हुई तो बंद हो जाएंगे क्रय केंद्र

विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र में सजना खोर का गेहूं क्रय केंद्र । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बोरे की आपूर्ति न हुई तो बंद हो जाएंगे क्रय केंद्र
विज्ञापन

दस हजार क्विंटल के सापेक्ष 1911 क्विंटल हुई खरीदारी
महादेवा(बस्ती)। सरकार की मंशा है कि 2022 तक किसानों का आय दोगुना करना, तभी देश में खुशहाली आएगी, लेकिन वैश्विक महामारी और मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ दे रही है। ब्लॉक बनकटी के कुछ क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में किसानों के गेहूं की खरीदारी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

बनकटी के सजना खोर क्रय केंद्र पर एसएमआई रामसरन चौधरी ने बताया कि तौल हो रहा है। सोमवार तक 32 किसानों से 1911 क्विंटल की खरीदारी हुई, जबकि लक्ष्य 10000 क्विंटल है। बोरे की व्यवस्था में लगे हैं ,बोरा जल्द ही नहीं मिला तो बुधवार से तौल बंद करना पड़ेगा। जबकि शोभनपार, बोकनार, मथौली, चित्राखोर, जैयगरा, एकमा आदि क्रय केंद्र बोरे के अभाव में बंद हैं। क्रय केंद्र भैंसापांडे के एसएमआई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 43 किसानों से 2232 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। 8035 बोरा स्टॉक में है, लेकिन 25000 क्विंटल का लक्ष्य के सापेक्ष बोरा कम पड़ेगा। किसान बुद्धीसागर और शैलेश कहते हैं कि क्रय केंद्र पर तौल न होने से अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है। सहायक विकास अधिकारी मनोज चौबे ने बताया कि बोरे की व्यवस्था जल्द पूरी की जाएगी। कोटेदार से भी कहा गया है कि जो अतिरिक्त बोरे हैं उन्हें वह क्रय केंद्र पर दें। जिला प्रबंध कृषि अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि प्रोडक्शन बंद होने के कारण कोलकाता से बोरे आ नहीं पाए हैं, लेकिन कोटेदार से बोरे लिए जा रहे हैं। एक-दो दिन में व्यवस्था सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें