महादेवरी गांव में गेहूं की खेत में लगी आग-संवाद
महराजगंज। थाना क्षेत्र के महादेवरी गांव में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और महादेवरी निवासी किसान शिव शंकर शुक्ला की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
इस आग लगी में किसान शिव शंकर शुक्ला की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे करीब 15 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। संवाद