संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिल्ली में बैठकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी पश्चिम बंगाल के जालसाज को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम थाने में उसके खिलाफ कई लोगों से 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज है।
पकड़े गए आरोपी संजय सिंह निवासी नैहट्टी माद्राल रोड, थाना नैहट्टी, जिला उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल ने अस्थायी तौर पर कुतुब बिहार फेज-1, ई-ब्लाॅक, गोयल डेयरी, साउथ वेस्ट दिल्ली में ठिकाना बनाकर रहता था। उसके कब्जे से विभिन्न देशों के 20 पासपोर्ट, एक लैपटॉप, तीन फोन, विभिन्न बैंकों के 30 पासबुक, सात चेकबुक, 16 एटीएम, तीन फर्जी आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड आदि के अलावा 110 रुपये नगदी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उसके बैंक खातों की जांच कर ठगी गई रकम की रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। दुबौलिया के डिगरापुर निवासी सुरेश सिंह ने फोन पर वार्ता के दौरान विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया था। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीडीआर एनालिसिस व अन्य साइबर तकनीक का प्रयोग करते हुए साक्ष्य जुटाए गए। एटीएम की वीडियो फुटेज आदि से मिले अहम सुराग की मदद से टीम ने आरोपी संजय को दबोच लिया। न