फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य को अर्घ्य देकर किया नव वर्ष का स्वागत

Wed, 29 Mar 2017 11:43 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूर्य को अर्घ्य देकर किया नव वर्ष का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रंगमंच और ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बस्ती इकाई ने नव वर्ष का स्वागत नए अंदाज में किया। इकाई के सदस्य अमहट घाट पर एकत्रित हुए। इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परंपरागत ढंग से नव वर्ष विक्रम संवत 2074 का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पीएल मिश्रा ने कहा कि अर्घ्य देने के पीछे वैज्ञानिक तथ्य है। इससे स्वास्थ्य संबंधी तमाम विकार दूर होते हैं। नगर महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने बसंत ऋतु के आरंभ पर अपनी बात रखी। प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने इसे मांगलिक अवसर बताते हुए घरों पर भगवा पताका फहराने का आह्वान किया।
इस मौके पर मातृ शक्ति प्रमुख पूर्णिमा तिवारी, नगर अध्यक्ष नीलम सिंह, उर्मिला पांडेय, शशि कला पांडेय, निर्मला वर्मा, सत्या मिश्रा, लता सर्वेश्वर सिंह, रीता त्रिपाठी, कमला वर्मा, शुभ्रा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रेस क्लब में चैत्र नवरात्रि पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप चंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर, विशाल पांडेय, आरपी सिंह रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें