हर्रैया। कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी ग्रेपलिंग खेलों के रेफरियों के अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल करुणेश मणि पाठक को गतका खेल का जिला महासचिव बनाए जाने पर खेल प्रेमियों ने सोमवार को कस्बा पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय राज्य गतका तकनीकी सेमिनार व कोचिंग कैंप में जिले से प्रतिनिधत्व करने वाले करुणेश को जिला महासचिव के साथ इस खेल को बढ़ावा देने के लिए मंडल का संयोजक बनाया गया है। उन्हें इसके लिए खेल से जुड़े नियम व तकनीकों की जानकारी दी गई। राहुल सिंह को इनके साथ समन्वयक के रूप में जोड़ा गया है। सोमवार को कस्बा पहुंचने पर अर्जुन पंडित, भानु प्रताप सिंह, विनय कुमार, चंद्र प्रकाश सहित अन्य खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। संवाद