फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग : लौटी रौनक...शुरू हुई खरीदारी

विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में ज्वैलरी की खरीदारी करती युवतियां व अन्य संवाद
विज्ञापन
बस्ती। फरवरी माह में शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। सहालग की तैयारी में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, ज्वेलरी, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। दोपहर से शाम के समय बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

गांधीनगर में बड़े कपड़ा शोरूम में सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच जा रहे हैं। कपड़ा कारोबारी अमन, राहुल मोदी ने बताया इस बार सहालग को लेकर पहले से ही एडवांस बुकिंग और खरीदारी शुरू हो गई है। दुल्हन के लहंगे, साड़ियां, दूल्हे के परिधान, जूते-चप्पल, मेकअप किट और गिफ्ट आइटम की मांग में खासा इजाफा हुआ है।
सर्राफा कारोबारी अभिषेक व राहुल ने बताया कि शादी-विवाह को लेकर ज्वेलरी दुकानों पर भी सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद बढ़ी है, वहीं कृत्रिम आभूषणों की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

सजावट से जुड़े कारोबारी अनूप व रवि सैनी का कहना है कि मैरिज लॉन, टेंट, लाइटिंग और फूलों की सजावट के लिए बुकिंग तेज हो गई है। वहीं, होटल कारोबारी राजेश का कहना है कि हलवाई और कैटरिंग सेवाओं की भी अग्रिम बुकिंग हो रही है, जिससे जुड़े लोगों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
खरीदारी करने आए ग्राहकों ने बताया कि महंगाई के बावजूद शादी-विवाह में जरूरी सामान की खरीदारी तो करनी ही पड़ती है, इसलिए लोग बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
बाजार में ऑफर और छूट का भी लोग लाभ उठा रहे हैं। ज्वेलरी खरीदारी में काफी बजट लग जा रहा है। मंगलबाजार में ज्वैलरी दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ देखी जा रही है। दुल्हन संबंधी साज-सज्जा वाले ज्लेलरी की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें