फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनोरमा की सफाई के लिए उठाई आवाज

Fri, 23 Jan 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मनोरमा नदी की सफाई के लिए प्रदर्शन करते लोग। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कप्तानगंज। मनोरमा नदी की सफाई के लिए बृहस्पतिवार को समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय सुदामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी गई कि नदी की सफाई जल्द शुरू नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके पहले पंडूल घाट के पास बैठक हुई। इसमें मनोरमा नदी की सफाई के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में क्षेत्र के शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, किसान, मजदूर ने हिस्सा लिया। समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय सुदामा ने कहा कि वर्ष 2018 में उन्होंने मखभूमि मखौड़ा में आमरण अनशन किया था। इसके बाद मखौड़ा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनोरमा सफाई का एलान किया था।
इस मौके पर पूर्व प्रधानचार्य अशोक कुमार मिश्रा, डॉ. अरविंद मिश्रा, भाजपा नेता विनोद कुमार चौधरी, नितेश शर्मा, शुभम शर्मा, गिरजेश, राहुल पटेल, सत्यनारायण शुक्ल, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें