फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग : बाजार गुलजार...चार फरवरी से गूंंजने लगेंगी शहनाई

विज्ञापन
शहर के एक कपड़े की दुकान पर लहंगे की खरीदारी करतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंजी बस्ती। बस कुछ दिन और इंतजार करिए। इसके बाद शादी-विवाह का दौर शुरू हो जाएगा। चार फरवरी से शहनाई गूंजने लगेंगे। यह सिलसिला 15 मार्च तक चलेगा। इसके लिए मैरिज हॉल, कैटर्स, बैंडबाज आदि की बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। एडवांस में फूल भी बुक हो रहे हैं। खरीदारों से बाजार भी गुलजार होने लगे हैं। सबसे अधिक भीड़ आभूषण और कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिल रही है। कपड़ों के मामले में पारंपरिक परिधानों से बेस्टर्न कल्चर दूल्हा-दुल्हनों को पसंद आ रहे हैं। दुकानदारों ने भी मांग के अनुसार दुकानों को नए डिजाइन के कपड़ों से सजा दिया है। सिंधोरा, मौर, डाल और शादी-विवाह में काम आने वाले अन्य सामानों की बिक्री भी बढ़ गई है। गांधीनगर के एक कपड़ा व्यवसायी रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार शादियों में दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे की मांग अधिक है। साथ ही, गर्लिस कलर फुल लहंगे भी नई नवेली दुल्हन बनने जा रहीं युवतियों को खूब भा रही है।
विज्ञापन

लहंगे पांच से लेकर 30 हजार तक उपलब्ध है। आर्गेंन्जा, जॉर्जेट और साफ्ट सिल्क जैसे हल्के कपड़ों की साड़ियों की बिक्री भी बढ़ी है। शादी में पहनने के लिए दूल्हा लॉन्ग शेरवानी को पसंद कर रहे हैं। कढ़ाई और बंदगला की शेरवानी बाजार में पांच से लेकर 35 हजार तक उपलब्ध है। जयमाल की बाद अन्य रस्मों के लिए दूल्हा कुर्ता-पजामा और शर्ट-पैंट की अधिक खरीद रहे हैं
संगीत और मेहंदी के लिए शरारा-गरारा पहना चाहती हैं युवतियां : संगीत और मेहंदी जैसे कार्यक्रमों के लिए शरारा-गरारा के साथ ही गाउन का भी मांग बढ़ी है। शरारा-गरार के साथ ही मेहंदी और संगीत में पहनने के लिए गाउन की खरीदारी जोरों पर है। हल्के कपड़े में ब्लैक और रेड कपड़ों में लोग गाउन की खरीदारी अधिक कर रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई के चलते हल्के ज्वेलरी की डिमांड : गांधीनगर स्थित एक सराफा व्यवसायी मनीष अग्रवाल ने बताया कि पहले लोग भारी जेवरों को खरीदते थे, मगर महंगाई के कारण लोग हल्के और भड़कीले ज्वेलरी को अधिक पसंद आ रहे हैं।
इस बार कई कंपनियों ने निर्मित 9 कैरेट सोने की ज्वेलरी दुकानों पर उपलब्ध कराई है। पहले लोग 24, 23, 22 और 18 कैरेट के सोने की जेवरों की खरीदारी करते थे। इस बार बाजार में नौ कैरेट के सोने के आभूषण का बोलबाला है। इसी तरह से चांदी के जेवरों से दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें