फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नुक्कड़ नाटक में अवसाद से बचने के तरीके बताए

Thu, 11 Sep 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में मनोरोग विभाग के तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर दिया गया। मनोरोग चिकित्सकों ने अवसाद से बचने के लिए तमाम नुस्खे सुझाए। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ और चुनौतियों से निपटने के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. विनीत सिंह, प्रोफेसर डॉ. लालमणि पाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। नर्सिंग विभाग के छात्र अमित एवं छात्रा साक्षी ने अवसाद से पीड़ित युवक-युवतियों को आत्महत्या जैसे कदम न उठाने के लिए भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

आशय था कि युवा पीढ़ी को रचनात्मक कार्यों में मन लगाना चाहिए। इससे अवसाद की स्थिति नहीं उत्पन्न होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें