फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धूप से उबल रहीं टंकियां, 50 डिग्री तक पहुंच जा रहा पानी का तापमान

Sun, 05 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नगर क्षेत्र में घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियां तपती धूप में इस कदर गर्म हो रही हैं कि दोपहर के समय पानी का तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। लोगों के लिए नहाना-धोना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय टंकी का पानी सामान्य रहता है लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज होती है। पानी उबलने जैसी स्थिति में पहुंच जाता है। दोपहर में टंकी से निकलने वाला पानी इतना गर्म होता है कि सीधे उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में लोगों को या तो पानी ठंडा करके इस्तेमाल करना पड़ता है या फिर गर्म पानी से ही काम चलाना पड़ता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक गर्म पानी के उपयोग से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे त्वचा में जलन, खुजली और रैशेज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें