फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पानी की टंकी की मोटर खराब

Tue, 10 Dec 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। ग्राम पंचायत नगर बाजार में लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी की मोटर खराब होने से ये शोपीस बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’हर घर जल’ दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों को योजना के अंतर्गत स्वच्छ जल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जिस पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, उचित देखरेख ना होने के चलते उसकी स्थिति बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन

पानी की टंकी का जब निर्माण हुआ तब गांवों में घर-घर सप्लाई दी गई। निर्माण के बाद कुछ दिनों तक तो ग्रामीणों को पानी मिला, लेकिन उसके बाद जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते टंकी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण रमेश चौधरी, राजेश चौधरी, मोनू, जकी, आलम, मनीष कुमार, समेत तमाम ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी पर जाकर पानी सप्लाई बाधित होने की सूचना देने के बावजूद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी की टंकी से कुछ दिनों तक आपूर्ति मिलती है, लेकिन यह फिर बंद हो जाती है।
पिछले चार दिनों से जल सप्लाई ना होने के कारण ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने लगे हैं। पानी टंकी से जलापूर्ति ना होने के कारण गांव के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। सूचना देने के बाद भी जल निगम के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे देसी हैंडपंप से पीला पानी पीने पर ग्रामीण मजबूर हैं। शिकायत भी की गई उसके बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि जलापूर्ति में आई तकनीकी खामियों को दूर कर गांव के लोगों को शुद्ध व स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें